मुंबई: बॉलीवुड और टीवी जगत के जाने-माने अभिनेता सतीश शाह का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, सतीश शाह की किडनी फेल होने के कारण उनकी एक घंटे पहले मृत्यु हो गई। यह खबर फिल्म और टेलीविजन उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति मानी जा रही है।
फिल्म निर्माता और अभिनेता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, “आपको यह बताते हुए दुख और आश्चर्य हो रहा है कि जाने-माने अभिनेता और एक बेहतरीन इंसान सतीश शाह का निधन हो गया। ओम शांति।”
सतीश शाह ने अपने करियर में कई फिल्मों और टीवी शो में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग और संवाद अदायगी उन्हें दर्शकों के बीच खास बनाती थी। टीवी और थिएटर में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
उनके निधन से फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर है। कई कलाकारों और फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है और उनकी यादें साझा की हैं।

More Stories
Ranveer Singh : रणवीर सिंह का ‘रिवेंज’ अवतार 19 मार्च को होगा धमाका, ‘धुरंधर’ को ब्लॉकबस्टर बनाने वाले 5 बड़े फैक्टर
Taapsee Pannu Dunki Interview : तापसी पन्नू का छलका दर्द कहा- ‘डंकी’ 10 साल के खून-पसीने की कमाई है, किस्मत का खेल नहीं
Vijay Rashmika Wedding update : विजय-रश्मिका की शादी 26 फरवरी को सात फेरे लेंगे ‘पुष्पा’ की श्रीवल्ली और विजय, उदयपुर में अलर्ट