धमतरी : दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात हुई है। व्यापारी से 20 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गये हैं। घटना धमतरी की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार तीन आरोपियों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार व्यापारी कलेक्शन के 20 लाख रुपये लेकर लौट रहा था।
इसी दौरान जैसे ही व्यापारी धमतरी शहर के पोटिया डीही गांव के पास पहुंचा। स्कार्पियो सवार तीन लूटेरों ने उसकी कार को टक्कर मार दी। इस दौरान स्कार्पियो सवार तीन युवकों ने व्यापारी की कार में तोड़फोड़ भी की और फिर कार में रखे 20 लाख रुपये लेकर फरार हो गये। इस मामले में व्यापारी ने अर्जुनी थाने में मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि राजनांदगांव का व्यापारी अपनी कार से धमतरी आ रहा था। इसी दौरान ये पूरी वारदात हुई है।
पीड़ित व्यापारी पहुंचा अर्जुनी थाने में शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत में बताया गया है कि कार में रखे 20 लाख रुपए लेकर तीनों आरोपी दुर्ग रोड की तरफ भाग निकले। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

More Stories
Raipur Police Update: राजधानी में लॉ एंड ऑर्डर सख्त, आबकारी, ड्रग्स और धोखाधड़ी के 37 मामलों में ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां
Raipur Police Update: Law and Order Insights 03 June 2026: अपहरण, सड़क दुर्घटनाओं और अवैध आबकारी मामलों में ताबड़तोड़ FIR, 29 मामलों की विस्तृत रिपोर्ट
Raipur Police Update: Law and Order Insights 02 June 2026 बड़ी कार्रवाई: BNS, नारकोटिक्स और आबकारी एक्ट के तहत 29 मामलों में ताबड़तोड़ एक्शन, कानून के छात्रों के लिए विशेष कानूनी विश्लेषण