नवा रायपुर अटल नगर, 19 मई 2025। छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब सड़क हादसों में घायल हुए लोगों को 7 दिनों तक 1,50,000 रुपये तक का कैशलेस (नगदी रहित) उपचार मिलेगा। यह सुविधा भारत सरकार द्वारा 05 मई 2025 से लागू की गई “सड़क दुर्घटना पीड़ितों का नगदी रहित उपचार स्कीम 2025” के तहत प्रदान की जाएगी।
अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा), पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ ने इस संबंध में समस्त कलेक्टरों, जिला सड़क सुरक्षा समितियों के अध्यक्षों और समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है। जारी पत्र (क्र. अं.वि.ली.ए./स.सु/631/2025) में संदर्भित राजपत्र (CG-DL-E 050552025-262912, असाधारण, क्र. 1971, दिनांक 05 मई 2025) का अवलोकन करने का आग्रह किया गया है।

More Stories
ममता शर्मसार, रोने से नाराज मां ने 3 माह के मासूम को जमीन पर पटका, मौके पर ही मौत
CG NEWS : छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित’ 430 पदों पर चयन सूची जारी, 1 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म
Railway Waiting List Relief News : यात्रियों की ‘जीत’, स्पेशल के बढ़े फेरे, मंगलवार से शुक्रवार तक पटरी पर दिखेगी रफ्तार