Road Accident बीजापुर। बस्तर फाइटर के एक जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के महादेवघाट के पास हुई, जब जवान बाइक से आवापल्ली से बीजापुर की ओर आ रहा था।
जानकारी के अनुसार, बाइक और एक तेज रफ्तार कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में जवान रामकृष्ण ककेम (ग्राम इलमिडी, कसारामपारा) की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का सामने का हिस्सा और बाइक दोनों पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद मृतक जवान का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मोहन भागवत का बयान – भारत ने कभी किसी देश पर नहीं किया हमला

More Stories
CG Crime News : बालोद में शर्मनाक वारदात’ कोतवाल गिरफ्तार, चॉकलेट का लालच देकर 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म
Raipur Police Commissionerate 11 June 2026: BNS और विशेष अधिनियमों के तहत 20 मामले दर्ज, जानें नए कानूनी प्रावधान
CG NEWS : छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम के नियमों में बड़ा बदलाव, अब 24 घंटे में मिलेगा पंजीयन प्रमाणपत्र