नई दिल्ली। बॉलीवुड निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनका यह कदम व्यक्तिगत अधिकारों और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है।
करण जौहर ने याचिका में यह भी मांग की है कि कुछ वेबसाइटों और प्लेटफार्मों को उनके नाम और छवि वाले मग, टी-शर्ट और अन्य सामान अवैध रूप से बेचने से रोका जाए। उनका कहना है कि इस तरह की गतिविधियां उनके अधिकारों का उल्लंघन करती हैं और उन्हें नुकसान पहुंचा सकती हैं।
इससे पहले बॉलीवुड के अन्य सितारों जैसे ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने भी अपने व्यक्तिगत अधिकारों और छवि की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख किया था।
पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कलाकारों की छवि और नाम का गलत इस्तेमाल न हो और उनके प्रचार संबंधी अधिकार सुरक्षित रहें।

More Stories
BREAKING NEWS : पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पहले मिल चुकी थी जान से मारने की धमकी’ CCTV में कैद वारदात
Krishnavataram : सत्यभामा के नजरिए से दिखाई गई कृष्ण की कहानी, पार्ट 2 और 3 पर चल रहा काम
BRICS Summit 2026 : सप्लाई चेन मजबूत करने का प्रस्ताव, स्टार्टअप और डिजिटल कृषि पर भी फोकस