Rishabh Pant Captain नई दिल्ली, 21 अक्टूबर: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहुप्रतीक्षित वापसी की तारीख तय हो गई है। इंग्लैंड दौरे पर पैर में लगी गंभीर चोट से पूरी तरह उबर चुके पंत को बीसीसीआई (BCCI) ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ होने वाले दो चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट मैचों के लिए इंडिया ए टीम का कप्तान नियुक्त किया है।
Diwali Gift Theft: वीआईपी एरिया में बड़ी चोरी: भाजपा नेता की कार से दीपावली गिफ्ट, DVR गायब
यह ऋषभ पंत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि इन मैचों के जरिए वह 14 नवंबर से शुरू होने वाली सीनियर टीम की साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज से पहले मैच फिटनेस हासिल करेंगे।
मैच और शेड्यूल की जानकारी:
- मैच: भारत ए बनाम साउथ अफ्रीका ए (दो चार दिवसीय मैच)।
- स्थान: ये दोनों मुकाबले बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में खेले जाएंगे।
- पहला मैच: 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक।
- दूसरा मैच: 6 नवंबर से 9 नवंबर तक।

More Stories
Jasprit Bumrah : जसप्रीत बुमराह के लिए स्पेशल ‘रिटेनर’ प्लान BCCI हटा सकता है A+ कैटेगरी, जानें नया सैलरी स्ट्रक्चर
IPL 2026 : ‘मिशन 6’ के लिए रोहित शर्मा का ‘शंखनाद’, मुंबई इंडियंस के प्रैक्टिस कैंप में जड़े ताबड़तोड़ छक्के
India T20 World Cup 2026 : ‘गंभीर और मेरे बीच कोई दीवार नहीं’ वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या ने खोल दिए ड्रेसिंग रूम के राज