Japan Prime Minister टोक्यो, 21 अक्टूबर। जापान के राजनीतिक इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ा है। 64 वर्षीय रूढ़िवादी नेता साने ताकाइची को जापानी संसद के निचले सदन ने अपना प्रधानमंत्री चुन लिया है। इस जीत के साथ, वह जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं।
Pune Controversy : सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, धार्मिक विवाद बढ़ा
ताकाइची ने आज शाम जापान के 104वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। सदन में 465 में से 237 वोट पाकर उन्होंने बहुमत हासिल किया।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक क्षण पर उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (X) पर जापानी भाषा में संदेश लिखा, “मैं सुश्री साने ताकाइची को जापान की प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई देता हूं। मैं जापान और भारत के बीच बनी विशेष रणनीतिक वैश्विक साझेदारी को और मज़बूत बनाने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उसके बाहर शांति, स्थिरता और समृद्धि प्राप्त करने के लिए मज़बूत जापान-भारत संबंध एक अनिवार्य तत्व हैं।”
Swamp Suture :अचानक धधकी कार, आग की लपटों से घिरा पूरा इलाका
राजनीतिक अस्थिरता का दौर खत्म
जापान पिछले 5 सालों में 5वें प्रधानमंत्री के रूप में ताकाइची को देख रहा है। वह प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा की जगह लेंगी, जिन्होंने जुलाई के संसदीय चुनाव में पार्टी के बहुमत खोने के बाद दबाव में इस्तीफा दे दिया था। 2020 में शिंजो आबे के बाद से कोई भी प्रधानमंत्री लंबा कार्यकाल नहीं संभाल पाया है।

More Stories
Indonesia Ship Missing : जावा सागर में बड़ा हादसा, 102 यात्रियों को बचाया गया; एक की मौत
Russia Defence Offer to India: S-500 से Su-57 तक, रूस ने भारत को दिए ये बड़े रक्षा प्रस्ताव; सुपर सुखोई भी शामिल
Iran Attack on Bahrain: अमेरिकी बेस पर ईरान का मिसाइल हमला, नुकसान का आकलन कर रही US Navy