स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का बेहद जरूरी हिस्सा बन चुका है। रोजमर्रा के कई कामों में हम इसकी मदद लेते हैं। खासकर जब हम किसी नए शहर या जगह पर जाते हैं, तो रास्ता खोजने के लिए गूगल मैप्स सबसे बड़ा सहारा होता है। गूगल मैप नेविगेशन आज के दौर में सबसे लोकप्रिय तरीका बन गया है, जो न सिर्फ रास्ता बताता है बल्कि ट्रैफिक की जानकारी भी देता है। अगर आप भी गूगल मैप्स यूज करते हैं, तो आपको ये जानकर जरूर मदद मिलेगी कि मैप पर दिखने वाली अलग-अलग रंग की लाइन्स का क्या मतलब होता है।
जब आप गूगल मैप खोलते हैं तो आपको कई रंगों की लाइनें दिखाई देती हैं, जैसे हरी, लाल, पीली, नीली, बैंगनी और भूरी। ये रंग सिर्फ मैप को खूबसूरत बनाने के लिए नहीं होते, बल्कि हर एक रंग का खास मतलब होता है।
गूगल मैप्स पर रंगीन लाइन्स का मतलब:
- ग्रीन लाइन (Green Lines): इसका मतलब है उस सड़क पर ट्रैफिक बिल्कुल नहीं है, रास्ता पूरी तरह से साफ है और आप आराम से वहां से गुजर सकते हैं।
- येलो/ऑरेंज लाइन (Yellow/Orange Lines): ये दर्शाती हैं कि उस रास्ते पर हल्की भीड़ है, ट्रैफिक थोड़ी धीमी गति से चल रहा है लेकिन ज्यादा देरी नहीं होगी।
- रेड लाइन (Red Lines): इसका मतलब है उस रास्ते पर भारी ट्रैफिक जाम है। अगर लाइन और गाढ़ी लाल हो तो समझ लें कि ट्रैफिक बेहद धीमा या रुका हुआ है।
- नीली लाइन (Blue Lines): ये आपकी चुनी हुई लोकेशन तक पहुंचने के लिए गूगल मैप द्वारा सुझाया गया रूट दिखाती है।
- बैंगनी लाइन (Purple Lines): ये लंबी दूरी के रास्ते को दर्शाती है और इसमें हल्का जाम भी हो सकता है।
- भूरी लाइन (Brown Lines): इसका मतलब है कि आप किसी पहाड़ी या ऊंचाई वाले इलाके से गुजर रहे हैं, जो सामान्य रास्तों से अलग होता है।
ADVERTISEMENT
Classified ads available in Chhattisgarh of goods for sale from cars, furniture, electronics to jobs and services listings. Buy, Sell or Rent something today!
छत्तीसगढ़ में कारों, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर नौकरियों और सेवाओं की लिस्टिंग तक की बिक्री के लिए वर्गीकृत विज्ञापन उपलब्ध हैं। आज ही कुछ खरीदें, बेचें या किराए पर लें!
ADVERTISEMENT
हाईसिक्यूरिटी वाहन पंजीयन नम्बर प्लेट सम्बन्धी जानकारी
HSRP NUMBER PLATE INFORMATION
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें
👇👇
🔗 HSRP दस्तावेज़ की जानकारी के लिए
🔗 आपके निवास के निकटतम Fitment Center की जानकारी के लिए
🔗 ऑनलाइन आवेदन कहाँ से करें यह जानने के लिए
🔗 आपके अन्य दस्तावेज की DUPLICATE COPY प्राप्त करने के लिए

More Stories
Raipur Police Commissionerate 13 June 2026: 24 घंटे की क्राइम डायरी; अपहरण, सायबर धोखाधड़ी और आबकारी मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई
Raipur Police Commissionerate 12 June 2026: सड़क हादसों से लेकर मादक पदार्थों की तस्करी तक, नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में कानूनी एक्शन रिपोर्ट
Raipur Police Commissionerate 11 June 2026: BNS और विशेष अधिनियमों के तहत 20 मामले दर्ज, जानें नए कानूनी प्रावधान