Ram Mandir’ अयोध्या। राम नगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्र से जुड़ी कथित धनराशि गबन के मामले ने अब राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित कर लिया है। मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा रिपोर्ट मांगे के बीच राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र अचानक अयोध्या पहुंचे और ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
जानकारी के अनुसार, नृपेंद्र मिश्र ने रामजन्मभूमि परिसर स्थित सभागार में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली। बैठक में दानपात्र की राशि के प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और कथित अनियमितताओं से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की गई।
सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में दानपात्र में जमा होने वाली धनराशि के प्रबंधन को लेकर कुछ शिकायतें सामने आई थीं। मामला सार्वजनिक होने के बाद प्रशासन और ट्रस्ट स्तर पर जांच की प्रक्रिया शुरू की गई। इसी बीच प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा भी पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब किए जाने की चर्चा ने मामले को और गंभीर बना दिया है।
CG NEWS : छत्तीसगढ़ जिला जेल में कैदी ने लगाई फांसी, बाथरूम में लटका मिला शव, मचा हड़कंप
बैठक के दौरान नृपेंद्र मिश्र ने संबंधित अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली और दान राशि के संग्रहण, गणना तथा जमा प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने मंदिर परिसर में वित्तीय लेनदेन और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
राम मंदिर देश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में दानपात्र की राशि से जुड़ी किसी भी तरह की अनियमितता का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट और प्रशासन दोनों सतर्क नजर आ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों और रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।
हालांकि, ट्रस्ट की ओर से अब तक इस मामले में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, जांच एजेंसियां और प्रशासनिक अधिकारी मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटे हुए हैं।

More Stories
Datia Violence : दतिया में BJP में बगावत,नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का उग्र प्रदर्शन, हाईवे पर 12 घंटे तक जाम
Shillong Well Accident : शिलॉन्ग के कुएं में जहरीले धुएं से 5 की मौत, मजदूरों को बचाने उतरे दो भाई भी नहीं लौटे
Vietnam Boat Accident : फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत’ रेस्क्यू ऑपरेशन जारी