रायपुर। भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बार फिर पाकिस्तान समर्थित खुफिया नेटवर्क की बड़ी साजिश को बेनकाब किया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को देश के 8 राज्यों में एक साथ छापेमारी कर पाकिस्तान से जुड़े जासूसी रैकेट के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस कार्रवाई में CRPF का एएसआई मोतीराम जाट गिरफ्तार किया गया है, जो देश की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान को भेज रहा था।
एनआईए की टीमों ने दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, असम और पश्चिम बंगाल के कुल 15 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। इन ठिकानों से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, संदिग्ध दस्तावेज और वित्तीय लेनदेन से जुड़े साक्ष्य जब्त किए गए हैं। एजेंसी के मुताबिक, ये सभी ठिकाने उन संदिग्धों से जुड़े हैं जिन पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों (PIO) के लिए जासूसी करने का शक है।

More Stories
Chhattisgarh Gas Cylinder Shortage : ‘पैनिक बाइंग’ गैस संकट की अफवाहों को अरुण साव ने किया ‘क्लीन बोल्ड’, जनता से की धैर्य की अपील
Induction Stove Stock Update : बाजारों में हाहाकार सिलेंडर की किल्लत ने तोड़ा इंडक्शन का रिकॉर्ड, स्टॉक ‘नील’
Opium Cultivation News : सरहद पर मौत की खेती के जंगलों में अफीम का साम्राज्य, तस्करों का नया ‘सेफ हेवन’ बना छत्तीसगढ़