रायपुर। राजधानी में नए साल के जश्न में खपाने के लिए लाई गई ड्रग्स की एक बड़ी खेप के साथ पुलिस ने एक अंतरराज्यीय सिंडिकेट को ध्वस्त किया है। रायपुर पुलिस के विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत की गई इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने नागपुर के मुख्य तस्कर और रायपुर के मास्टरमाइंड सहित कुल 5 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में एम.डी.एम.ए. (MDMA) ड्रग्स और नगदी बरामद की गई है।
वरण अपार्टमेंट में रेड, रंगे हाथ पकड़ाए आरोपी
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के वरण अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट में कुछ लोग भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ मौजूद हैं। सूचना की तस्दीक होने पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और थाना न्यू राजेन्द्र नगर की संयुक्त टीम ने फ्लैट में घेराबंदी कर दबिश दी।
छापेमारी के दौरान मौके से 4 पुरुष और एक युवती को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे न्यू ईयर ईव पर होने वाली बड़ी पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करने की योजना बना रहे थे।
सिंडिकेट का मुख्य सरगना और नागपुर कनेक्शन
जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी शुभम राजूधावड़े मूल रूप से नागपुर (महाराष्ट्र) का रहने वाला है और वहीं से एम.डी.एम.ए. ड्रग्स की तस्करी कर रायपुर लाया था। रायपुर में ड्रग्स के मुख्य सप्लायर के रूप में पराग बरछा उर्फ रघु और उसका साथी अमन शर्मा सक्रिय थे। ये लोग ड्रग्स को इवेंट ऑर्गेनाइजर्स (ऋषभ सिंह राजपूत एवं मोह. माजिद) तक पहुँचाने के लिए शुभम सिंघनापुरे उर्फ आर्यन के फ्लैट का उपयोग कर रहे थे।
जप्त सामग्री और कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामग्री जप्त की है:
-
कुल एम.डी.एम.ए. ड्रग्स: 10 ग्राम
-
नगदी: 20,000/- रूपये
-
मोबाईल फोन: 04 नग
-
कुल मशरूका की कीमत: लगभग 3,50,000/- रूपये
थाना न्यू राजेन्द्र नगर में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 286/25, धारा 21बी, 29 नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में ‘End-to-End’ कड़ियां जोड़ रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
-
पराग बरछा उर्फ रघु (23 वर्ष): निवासी कैलाशपुरी, पुरानी बस्ती, रायपुर (मुख्य सप्लायर)।
-
शुभम राजूधावड़े (31 वर्ष): निवासी नागपुर, महाराष्ट्र (नागपुर तस्कर)।
-
अमन शर्मा (26 वर्ष): निवासी वरण अपार्टमेंट, न्यू राजेन्द्र नगर।
-
शुभम सिंघनापुरे उर्फ आर्यन (28 वर्ष): निवासी वरण अपार्टमेंट, न्यू राजेन्द्र नगर।
-
विधि के साथ संघर्षरत 01 बालिका।
इन जांबाज पुलिस अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
आईजी रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने में इन अधिकारियों व कर्मचारियों का योगदान रहा:
-
नेतृत्व: निरीक्षक नरेन्द्र मिश्रा (थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर), निरीक्षक सचिन सिंह (प्रभारी ACCU)।
-
ACCU टीम: उपनिरीक्षक मुकेश सोनी, सतीश पुरिया, सहायक उपनिरीक्षक अतुलेश राय, मंगलेश्वर सिंह परिहार।
-
प्रधान आरक्षक: विजय पटेल, गुरूदयाल सिंह, घनश्याम साहू, संतोष दुबे।
-
महिला प्रधान आरक्षक: बसंती मौर्य।
-
आरक्षक: विकास क्षत्रीय, दिलीप जांगड़े, बोधेन मिश्रा, मनोज सिंह, अजय चौधरी, मुनीर रजा, शिवम द्विवेदी, वीरेन्द्र बहादुर, अभिषेक सिंह तोमर, नितेश राजपूत, पुरुषोत्तम सिन्हा।
-
महिला आरक्षक: बबीता देवांगन, मंदाकिनी ध्रुव, क्यालजोंग लेपचा।
-
विशेष सहयोग: टी.जी.आर. शंकर यादव और थाना न्यू राजेन्द्र नगर से उपनिरीक्षक लखेश गंगेश।



More Stories
ज्ञानपीठ सम्मानित साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
विशेष समाचार: ‘सशक्त एवं समृद्ध छत्तीसगढ़’ की झलक के साथ साल 2026 का कैलेंडर जारी
ISRO BlueBird Block-2 : BlueBird Block-2 मिशन के लिए तैयार ISRO, 24 दिसंबर को होगी लॉन्चिंग; जानें समय और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग