रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026 के लिए अपना आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसकी थीम ‘रजत छत्तीसगढ़’ और ‘महतारी वर्ष’ रखी गई है । यह कैलेंडर राज्य की सांस्कृतिक विरासत, महिला सशक्तिकरण और विकास कार्यों का एक अनूठा संगम है। कैलेंडर के कवर पेज पर राज्य के प्रसिद्ध शक्तिपीठों—माँ बम्लेश्वरी (डोंगरगढ़), माँ महामाया (रतनपुर), माँ दंतेश्वरी (दंतेवाड़ा), माँ चंद्रहासिनी (चंद्रपुर) और माँ बागेश्वरी (सूरजपुर) को प्रदर्शित किया गया है ।
2026 का कैलेंडर मोबाइल में इस लिंक से प्राप्त कर सकते हैं।
सरकार ने इस वर्ष को ‘महतारी वर्ष’ के रूप में समर्पित किया है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है । बजट में राज्य के 5 शक्तिपीठों के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और ‘शक्तिपीठ टूरिस्ट कॉरिडोर’ के तहत विकास कार्य भी शुरू कर दिए गए हैं ।
वर्ष 2026 की खास जानकारी और महत्वपूर्ण तिथियां
कैलेंडर के अनुसार वर्षभर की मुख्य सरकारी योजनाएं और छुट्टियों का विवरण इस प्रकार है:
1. प्रमुख सरकारी योजनाएं और उपलब्धियां:
-
महतारी वंदन योजना: इस योजना के तहत लगभग 70 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं, जिन्हें 22 किस्तों में 14,306.33 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है ।
-
तेंदूपत्ता संग्रहण: संग्राहकों के लिए पारिश्रमिक दर 4000 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा कर दी गई है और ‘चरण पादुका योजना’ पुनः प्रारंभ की गई है ।
-
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: सामूहिक विवाह के लिए सरकार प्रति कन्या 50 हजार रुपये की मदद दे रही है ।
-
दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना: महिला निर्माण श्रमिकों को ई-रिक्शा के लिए 1 लाख रुपये की अनुदान राशि दी जा रही है ।
-
शक्तिपीठ विकास: छत्तीसगढ़ के पांचों प्रमुख शक्तिपीठों को संवारने के लिए विशेष बजट आवंटित किया गया है ।
2. सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश (मुख्य तिथियां):
-
जनवरी: माँ शाकंभरी जयंती/छेरछेरा (3 जनवरी), गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) ।
-
फरवरी/मार्च: महाशिवरात्रि (15 फरवरी), होली (4 मार्च), ईद-उल-फितर (21 मार्च), रामनवमी (26 मार्च) ।
-
अप्रैल/मई: गुड फ्राइडे (3 अप्रैल), डॉ. अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल), बुद्ध पूर्णिमा (1 मई), ईद-उल-जुहा/बकरीद (27 मई) ।
-
अगस्त/सितंबर: विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त), हरेली (12 अगस्त), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), रक्षाबंधन (28 अगस्त), कृष्ण जन्माष्टमी (4 सितंबर) ।
-
अक्टूबर/नवंबर: महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर), दशहरा (20 अक्टूबर), दीपावली (8 नवंबर), गुरु नानक जयंती (24 नवंबर) ।
-
दिसंबर: गुरु घासीदास जयंती (18 दिसंबर), क्रिसमस (25 दिसंबर) ।
3. विशेष अभियान:
-
राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान: फरवरी माह में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को “दो बूंद जिंदगी की” पिलाने का लक्ष्य रखा गया है ।
-
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ: जून माह को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और उनके अधिकारों के लिए समर्पित किया गया है ।
-
महिला सशक्तिकरण: राशन कार्ड अब महिला मुखिया के नाम से जारी किए जा रहे हैं ताकि उन्हें समाज में सशक्त बनाया जा सके ।

