नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शनिवार को ब्राजील और कोलंबिया समेत चार दक्षिणी अमेरिकी देशों की यात्रा पर रवाना हो गए। कांग्रेस के अनुसार इस दौरे के दौरान राहुल गांधी वहां के राजनीतिक नेताओं से मुलाकात करेंगे, जिनमें कुछ शासन प्रमुख स्तर के नेता भी शामिल हैं।
यात्रा के दौरान राहुल गांधी का उद्देश्य विश्वविद्यालयों के छात्रों, उद्योग और व्यापार जगत के प्रमुख लोगों से सीधे संवाद करना भी है। कांग्रेस ने कहा कि इस यात्रा की जानकारी इसलिए साझा की गई है ताकि विरोधियों द्वारा फैलाए जा रहे अटकलबाजी और दुष्प्रचार पर विराम लगाया जा सके।

More Stories
BRICS Summit 2026 : सप्लाई चेन मजबूत करने का प्रस्ताव, स्टार्टअप और डिजिटल कृषि पर भी फोकस
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी): अब 2024 तक के रहवासी होंगे पात्र, कटऑफ सीमा बढ़ी
Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में पोर्न वीडियो मिलने का दावा, जेल से जब्त हुआ था फोन