नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने जर्मनी दौरे के दौरान एक वीडियो संदेश में बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करने की साजिश रच रही है और सत्ता में रहते हुए ED और CBI का इस्तेमाल विपक्ष पर दबाव बनाने और राजनीतिक हथियार के रूप में किया जा रहा है।
राहुल गांधी ने अपने भाषण में बताया कि भारत में लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना खतरे में है। उनका कहना था कि विपक्षी दलों और स्वतंत्र संस्थाओं को दबाने की कोशिश हो रही है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो रही है।
Accused Of Dividing Muslim Votes : चुनाव आयोग पर भी ममता बनर्जी का हमला
उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर यह प्रक्रिया नहीं रुकी तो देश की लोकतांत्रिक नींव कमजोर हो सकती है। राहुल गांधी के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
कांग्रेस ने इस बयान को लोकतंत्र बचाने की अपील के रूप में पेश किया है, जबकि बीजेपी ने इसे बिना आधार के आरोप करार दिया। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यह राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।

