रायपुर: राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आज सुबह बूढ़ा तालाब में एक नवजात शिशु की तैरती हुई लाश मिली। जानकारी के अनुसार, तालाब के पास रहने वाले स्थानीय लोगों ने पानी में नवजात को तैरते हुए देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में लाश अपने आप किनारे आ गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की।
थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह आशंका जताई जा रही है कि किसी ने नवजात को जन्म के बाद तालाब में फेंक दिया होगा।
कुल्हाड़ी से तोड़कर एटीएम को लूटने की कोशिश, भागने से पहले आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा…
फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आसपास के अस्पतालों से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चा किसका था और उसे तालाब में किसने फेंका। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

More Stories
CG High Court : छत्तीसगढ़ पदभार संभालते ही चीफ जस्टिस केआर महापात्र का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई डिस्ट्रिक्ट जजों का तबादला
CG Crime News : ओडिशा से गुजरात जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, छत्तीसगढ़ में पुलिस ने दबोचे 2 अंतर्राज्यीय तस्कर’ 60 लाख का गांजा बरामद
CG NEWS : पिकनिक स्पॉट पर हादसा’ नदी में बहे तीनों युवकों के शव बरामद, घटना के बाद क्षेत्र में बैरिकेडिंग की तैयारी