पटना।’ बिहार के दरभंगा में 27 अगस्त को राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान PM मोदी की मां को गाली दी गई। 7वें दिन PM मोदी ने सामने आकर गाली देने का जवाब दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा, ‘बिहार में कुछ दिन पहले जो कुछ हुआ उसकी मैंने कल्पना नहीं की थी। बिहार में कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं। ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं ये देश की मां-बहन, बेटी का अपमान है।’
CG: सितंबर में लगेगा बड़ा झटका, बिजली बिल में महज 100 यूनिट तक ही मिलेगी छूट, उसके बाद…
पीएम ने कहा, ‘इस घटना की जितनी पीड़ा मेरे दिल में है उतनी ही तकलीफ मेरे बिहार के लोगों के दिल में भी है। मैं आपसे अपना दुख साझा कर रहा हूं, ताकि मैं इस पीड़ा तो झेल पाऊं।’ प्रधानमंत्री ने दिल्ली से बिहार की जनता को वर्चुअली संबोधित करते हुए यह बात कही। वे बिहार राज्य जीविका निधि शाखा सहकारी संघ लिमिटेड की शुरुआत के कार्यक्रम में जुड़े थे।
पीएम ने कहा, ‘मैं गरीब परिवार से हूं। समाज और देश की सेवा में लगा हूं। मैंने हर दिन हर क्षण अपने देश के लिए, देशवासियों के लिए मेहनत की। इसमें मेरी मां का आशीर्वाद, मेरी मां की बहुत बड़ी भूमिका थी। मुझे जन्म देने वाली मां ने मुझे अपने दायित्वों से मुक्त कर दिया था।’

More Stories
Gas Crisis : ₹900 का सिलेंडर ₹1800 में’ युद्ध की आहट से LPG की किल्लत, एजेंसियों पर लगीं लंबी कतारें
Nitish Kumar : बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, जानें कब दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
Bus Accident : बस हादसा नामकुम रिंग रोड पर धू-धू कर जली शिवनाथ बस, मची अफरा-तफरी