सुकमा, 2 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात केरलापाल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान पदाम पोज्जा और पदाम देवेंद्र के रूप में हुई है, जो सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा गांव के निवासी थे।
डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके की जमानत याचिका खारिज, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी
जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने दोनों ग्रामीणों को पहले अगवा किया और फिर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उनकी लाश गांव के पास फेंक दी गई, जिससे ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल फैल गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू की। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सली एन्टी नक्सल ऑपरेशन से बौखलाए हुए हैं और ग्रामीणों के बीच डर कायम रखने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
इस घटना के बाद इलाके में पुलिस ने सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। वहीं, लगातार हो रही नक्सली घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

More Stories
CG Crime News : बालोद में शर्मनाक वारदात’ कोतवाल गिरफ्तार, चॉकलेट का लालच देकर 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म
Raipur Police Commissionerate 11 June 2026: BNS और विशेष अधिनियमों के तहत 20 मामले दर्ज, जानें नए कानूनी प्रावधान
CG NEWS : छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम के नियमों में बड़ा बदलाव, अब 24 घंटे में मिलेगा पंजीयन प्रमाणपत्र