नई दिल्ली।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन है। मोदी को उनके जन्मदिन पर दुनिया भर से बधाई मिल रही है। कांग्रेस रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने भी X पर एक पोस्ट के जरिए पीएम को जन्मदिन और बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं।
BJP ने भी मोदी की कहानी के शॉर्ट वीडियो शेयर किए हैं। इसे मोदी स्टोरी नाम दिया है। वीडियो में चाय का गिलास और मोदी स्टोरी लिखा है। राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई सीनियर नेताओं ने पीएम से जुड़े किस्से सुनाए हैं।
स्पाइसजेट Q400 विमान का पहिया उड़ान के बाद गिरा, मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग, कोई घायल नहीं
भाजपा ने देशभर में दो हफ्ते का सेवा पखवाड़ा शुरू किया है। इस दौरान कई राज्यों में ‘नमो युवा रन’ और रक्तदान शिविर आयोजित किए जाने हैं। बिहार भाजपा, राज्य में 50 हजार जगहों पर PM मोदी पर बनी शॉर्ट फिल्म दिखाएगी।
जन्मदिन के दिन पीएम मोदी मध्य प्रदेश के धार जिले में 2150 एकड़ में बनने वाले PM मित्र पार्क का शिलान्यास करेंगे। साथ ही वे ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान और 8वें पोषण माह की शुरुआत भी करेंगे।

More Stories
Aviation Turbine Fuel Hike : इंडिगो और एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, जेब पर पड़ेगा भारी बोझ
8th Pay Commission: क्या बदलेगा DA की गणना का फॉर्मूला? रक्षा कर्मचारियों की बड़ी मांग, आपकी सैलरी पर होगा सीधा असर
Double Murder News : मकान मालिक की दरिंदगी किराएदार युवती से रेप, प्रेग्नेंट हुई तो दवा देकर दी दर्दनाक मौत