नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को मणिपुर के दौरे पर जाएंगे। राज्य में लंबे समय से जारी अशांति के बीच प्रधानमंत्री का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, भाजयुमो नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज
मुख्य सचिव गोयल ने बताया कि पीएम मोदी अपने दौरे की शुरुआत चूड़ाचांदपुर से करेंगे। यहां वे हालिया अशांति से प्रभावित और विस्थापित लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वे राज्य में राहत और विकास से जुड़ी कई प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री इंफाल के कांगला जाएंगे, जहां वे स्थानीय प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम मोदी का यह दौरा मणिपुर में शांति बहाली और विकास कार्यों की रफ्तार को तेज करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

More Stories
Aviation Turbine Fuel Hike : इंडिगो और एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, जेब पर पड़ेगा भारी बोझ
8th Pay Commission: क्या बदलेगा DA की गणना का फॉर्मूला? रक्षा कर्मचारियों की बड़ी मांग, आपकी सैलरी पर होगा सीधा असर
Double Murder News : मकान मालिक की दरिंदगी किराएदार युवती से रेप, प्रेग्नेंट हुई तो दवा देकर दी दर्दनाक मौत