रायपुर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री PM Modi ‘ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने ‘विकसित भारत’ के संकल्प को दोहराते हुए विज्ञान, ऊर्जा क्षेत्र में भारत की प्रगति और आगामी ‘जनगणना 2027’ के महत्व पर विशेष चर्चा की। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ इस कार्यक्रम को सुना और पीएम के विचारों को प्रेरणादायी बताया।
जनगणना 2027: डिजिटल और सुलभ
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगामी जनगणना को दुनिया का सबसे बड़ा जनसंख्या अभ्यास बताते हुए इसे ‘साझा जिम्मेदारी’ करार दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 को पूरी तरह से डिजिटल बनाया गया है।
-
आत्म-गणना (Self-enumeration): पीएम ने बताया कि इस बार आम नागरिक खुद अपनी जानकारी भर सकते हैं।
-
सुविधाजनक प्रक्रिया: कर्मचारी के घर आने से 15 दिन पहले ही यह सुविधा उपलब्ध होगी। जानकारी दर्ज करने के बाद एक स्पेशल आईडी मिलेगी, जिसे सत्यापन के लिए दिखाना होगा।
विज्ञान और ऊर्जा पर जोर
प्रधानमंत्री ने देश की वैज्ञानिक उपलब्धियों को राष्ट्र निर्माण की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि भारत ने विज्ञान को हमेशा प्रगति से जोड़ा है।
-
विकसित भारत का संकल्प: पीएम ने स्पष्ट किया कि हम विकसित भारत के संकल्प की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जिसमें तकनीक और विज्ञान का बड़ा योगदान है।
-
ऊर्जा का भविष्य: उन्होंने सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा को भारत के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। इसके साथ ही, उन्होंने सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम और कृषि क्षेत्र में इसके लाभों का भी जिक्र किया। उन्होंने देशवासियों से बिजली बचाने का आग्रह भी किया।
सीएम विष्णुदेव साय ने की सराहना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और सकारात्मक प्रयासों को सामने लाते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम के विचारों से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ में भी जन-भागीदारी के साथ राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम किया जा रहा है।

More Stories
CG Crime News : बालोद में शर्मनाक वारदात’ कोतवाल गिरफ्तार, चॉकलेट का लालच देकर 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म
Raipur Police Commissionerate 11 June 2026: BNS और विशेष अधिनियमों के तहत 20 मामले दर्ज, जानें नए कानूनी प्रावधान
CG NEWS : छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम के नियमों में बड़ा बदलाव, अब 24 घंटे में मिलेगा पंजीयन प्रमाणपत्र