नई दिल्ली : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ (PMVBRY) के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। योजना के तहत प्रोत्साहन राशि की पहली किस्त मार्च 2026 के अंत तक सीधे पात्र युवाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। हालांकि, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने स्पष्ट कर दिया है कि इस लाभ को पाने के लिए ‘फेस ऑथेंटिकेशन’ (FAT) और DBT इनेबल्ड बैंक खाता होना अनिवार्य है।
क्या है ‘फेस ऑथेंटिकेशन’ (FAT) की अनिवार्यता?
निर्देशों के अनुसार, योजना का लाभ केवल उन्हीं नए कर्मचारियों को मिलेगा जिन्होंने Face Authentication Technology (FAT) के माध्यम से अपने UAN (Universal Account Number) का प्रमाणीकरण पूरा कर लिया है।
Iran-US War : ‘अजेय’ F-35 को मार गिराने का दावा, ईरानी स्पीकर बोले- “चकनाचूर हुआ अमेरिकी अहंकार”
-
क्यों जरूरी है: यह तकनीक सुनिश्चित करती है कि लाभ वास्तविक लाभार्थी तक ही पहुंचे और किसी भी प्रकार के फर्जीवाड़े को रोका जा सके।
-
कैसे करें: नए जॉइनर्स UMANG ऐप या EPFO के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके बिना किस्त रोक दी जाएगी।
किसे मिलेगा पहली किस्त का लाभ?
योजना के ‘पार्ट-A’ के तहत उन युवाओं को पहली किस्त मिलेगी जिन्होंने:
-
1 अगस्त 2025 के बाद पहली बार किसी EPFO पंजीकृत संस्थान में नौकरी शुरू की हो।
-
एक ही संस्थान में लगातार 6 महीने की सेवा पूरी कर ली हो।
-
जिनका मासिक वेतन ₹1 लाख से कम हो।
-
जिन्होंने EPFO द्वारा निर्धारित वित्तीय साक्षरता कोर्स (Financial Literacy Course) पूरा कर लिया हो।

More Stories
NEET-UG Re-Exam 2026 : अजमेर में NEET अभ्यर्थी को वीडियो कॉल पर दिखाया कथित पेपर, बदले में मांगे ₹30 हजार
NEET UG 2026 Re-Exam : देशभर में दोबारा परीक्षा शुरू, 22.80 लाख अभ्यर्थी शामिल; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
FDC Drugs Ban : केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, 16 दवाओं पर देशभर में तत्काल रोक; जानिए वजह और पूरी लिस्ट