इस्लामाबाद/कराची, 24 मई 2025 — पाकिस्तान में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बेटी और सांसद आसिफा भुट्टो के काफिले पर शुक्रवार को उग्र भीड़ ने हमला कर दिया। हमले का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने पाकिस्तान की सियासत और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस के मुताबिक, आसिफा कराची से नवाबशाह की ओर जा रही थीं, तभी रास्ते में प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को घेर लिया। यह प्रदर्शनकारी सिंध नदी पर प्रस्तावित विवादित नहर परियोजना और कॉर्पोरेट खेती के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। भीड़ ने गाड़ियों पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें कई बच्चे भी शामिल थे।
हालांकि, हैदराबाद पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की तत्काल मुस्तैदी से आसिफा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

More Stories
अमलीडीह लिंक रोड को एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की मांग: सर्व समाज मोहल्ला समिति के नेतृत्व में नागरिकों ने खोला मोर्चा, सैकड़ों की संख्या में जुटे लोग
छत्तीसगढ़ में व्यापार लाइसेंस नीति में ऐतिहासिक बदलाव: छोटे व्यापारियों के लिए बड़ी राहत, PSB से सरल होगी लोन की प्रक्रिया
जिला अधिवक्ता संघ रायपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण सम्पन्न, विकास के लिए 60 लाख रुपये की सहायता की घोषणा