खैरागढ़. छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात खैरागढ़ में झांकी देखने निकले एक ही परिवार पर दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और दो मासूम बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे में रिलेश और मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पत्नी करिश्मा और दोनों बच्चियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि मृतकों की मौके पर ही सांस थम गई। टक्कर मारने वाला वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

More Stories
विधायक Anuj Sharma के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट हटाने के आदेश, हाईकोर्ट ने प्लेटफॉर्म्स को भेजा नोटिस
NTA Exam Reform : पेपर लीक रोकने केंद्र का बड़ा कदम, हाई पावर्ड टास्क फोर्स गठन पर CM विष्णुदेव साय ने जताया आभार
CG NEWS : बलरामपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप’ दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 6 घायल