महासमुंद। गांजा तस्करी के आरोपी को पैसे लेकर छोड़ देने के आरोप में पुलिस अधीक्षक महासमुंद ने बड़ी कार्रवाई की है। पटेवा थाना में पदस्थ चार आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
CG में दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत, पत्नी व दो बेटियां गंभीर
मामला उस समय उजागर हुआ जब गांजा तस्करी और नकली नोट के आरोपी भीखम चंद्रवंशी को कवर्धा पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 500-500 के 15 नकली नोट बरामद हुए। जांच में पता चला कि आरोपी ओडिशा से गांजा और नकली नोट लाकर महासमुंद जिले के रास्ते से अवैध कारोबार कर रहा था।
इस दौरान आरोप लगा कि पटेवा थाना में पदस्थ चार आरक्षकों ने आरोपी से पैसे लेकर उसे छोड़ दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।
फिलहाल पुलिस विभाग आंतरिक जांच कर रहा है, ताकि पूरे मामले की हकीकत सामने आ सके।

More Stories
CG Crime News : स्पा सेंटर में पुलिस की जांच से मचा हड़कंप, 7-8 युवतियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
CG News : कॉलेज छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, NSUI नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, FIR दर्ज
CG News : सिम्स अस्पताल में दवा काउंटर पर विवाद, युवक ने फार्मासिस्ट से की अभद्रता’ वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार