Oppo : अपने यूजर्स के लिए जबरदस्त स्कीम लेकर आया है। कंपनी 11 अगस्त को अपने यूजर्स को रिपेयर पर दमदार डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। कंपनी इस दिन को OPPO Service Day के तौर पर सेलिब्रेट कर रही है। इस दिन वह अपने सभी ऑफिशियल सर्विस सेंटर पर यूजर्स को एक से बढ़कर एक ऑफर दे रही है। अगर आप भी ओप्पो के डिवाइस इस्तेमाल करते हैं और किसी तरह का रिपेयर करवाना चाहते हैं तो 11 अगस्त को मिल रहे स्पेशल डिस्काउंट का बेनिफिट ले सकते हैं।
Oppo का तोहफा: 11 अगस्त को ‘सर्विस डे’ पर रिपेयरिंग चार्ज और पार्ट्स पर स्पेशल छूट।

OPPO Service Day: क्या बेनिफिट मिलेंगे?
- मेनबोर्ड और कैमरा रिपेयर पर 30% की छूट
- डिस्प्ले बदलने पर 20% तक की छूट
- बैक कवर बदलने पर 30% तक की छूट
- फ्री प्रोटेक्टिव फिल्म और बैक कवर
- फ्री सॉफ्टवेयर अपग्रेड
- फ्री फोन सैनिटाइजेशन
OPPO Service Day के दिन ये बेनिफिट OPPO Reno, F, A, K, और Find Series के कुछ सिलेक्टेड मॉडल पर मिल रहा है। कंपनी का कहना है कि इस कदम से उसके सर्विस सेंटर यूजर्स के लिए अधिक किफायती होंगे। देशभर में कंपनी 570 से ज्यादा सर्विस सेंटर हैं।

More Stories
08 September 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Rules Changing From September 1 : 1 सितंबर से बदलेंगे LPG, FD और ITR समेत कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर