सूरजपुर। जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर स्थित पासन नाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब एक ओमनी कार बारात लेकर रुनियाडिह से कुंवरपुर की ओर जा रही थी.
जानकारी के अनुसार, ओमनी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों का इलाज जारी है.

More Stories
BJP के घेराव के दौरान हिंसा’ कांग्रेस के 12 नेताओं समेत अन्य पर FIR, बोतल-पत्थर फेंकने का आरोप
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर जारी, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट
NEET पेपर लीक मामले पर छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम तेज, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने