Night shift female employee नई दिल्ली | 23 अक्टूबर 2025| दिल्ली सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए महिलाओं को अब दुकानों, दफ्तरों और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में रात की शिफ्ट में काम करने की अनुमति दे दी है। श्रम विभाग द्वारा जारी किए गए नए नोटिफिकेशन के तहत महिलाएं अब नाइट शिफ्ट में काम कर सकेंगी, लेकिन यह पूरी तरह स्वैच्छिक (वॉलंटरी) होगा — यानी उनके लिए लिखित सहमति देना अनिवार्य होगा।
क्या हैं नए नियम:
-
महिला कर्मचारी की लिखित रजामंदी के बिना कोई भी नियोक्ता नाइट शिफ्ट में काम नहीं करा सकेगा।
-
शिफ्ट की अवधि अधिकतम 9 घंटे तय की गई है।
-
साप्ताहिक कार्य सीमा 48 घंटे से अधिक नहीं होगी।
-
ओवरटाइम के लिए सामान्य वेतन का दोगुना भुगतान करना अनिवार्य होगा।
-
नियोक्ता को महिला कर्मचारियों की सुरक्षा, परिवहन और आपातकालीन सुविधा सुनिश्चित करनी होगी।
- Ratanlal Dangi : IG रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, SI की पत्नी ने DGP से की शिकायत
सुरक्षा को मिली प्राथमिकता
सरकार ने साफ किया है कि नाइट शिफ्ट में काम करने वाली सभी महिला कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल पर CCTV, पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा गार्ड, और घर तक सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था नियोक्ता द्वारा की जानी चाहिए।
इसके अलावा, महिला कर्मचारियों की शिकायतों और सुझावों के लिए प्रत्येक प्रतिष्ठान में एक महिला कल्याण अधिकारी (Women Welfare Officer) की नियुक्ति भी अनिवार्य की गई है।

More Stories
President Murmu Jaisalmer : इतिहास रच दिया प्रचंड में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू
Arvind Kejriwal Acquitted : ‘साजिश का कोई सबूत नहीं’ कोर्ट ने सीबीआई की थ्योरी को नकारा, आप नेताओं को राहत
Ruckus In JNU : छात्रों के ‘लॉन्ग मार्च’ में हिंसा, पुलिस पर पत्थर और जूते फेंके; कई पुलिसकर्मी घायल