रायपुर- महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। 15 अगस्त से फिर से फार्म भरे जाएंगे. बस्तर से आवेदन की शुरुआत होगी। इसका लाभ बस्तर संभाग में नियद नेल्ला नार योजना से जुड़े गांव की छुटी हुई महिलाओं को होगा। सीएम साय के द्वारा विभागीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिए गए थे.
CG: किराना स्टोर के सामने मिली लाश, बालोद में हुई हत्या
15 अगस्त से 31 अगस्त तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। 15 सितंबर तक सत्यापन: 15 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 31 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे फिर एक से 15 सितंबर तक सेक्टर से लेकर जिला स्तर पर आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 16 से 25 सितंबर तक आवेदन वेबपोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक पीएस एल्मा ने जारी चिट्ठी में कहा है कि 23 जुलाई को सीएम द्वारा ली गई विभागीय समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश के बाद यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

More Stories
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती
Chhattisgarh Bijli Bill Yojana 2026 : मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ शुरू; 29 लाख उपभोक्ताओं का 75% बिल होगा माफ
Chhattisgarh Breaking News : वार्ड 2 की बीजेपी पार्षद नेहा देवांगन ने की आत्महत्या की कोशिश