रायपुर/जशपुर।’ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने बागबहार में विश्राम गृह भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ 65 लाख रुपए की मंजूरी दी है। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
इसके अलावा, जिले के फरसाबहार में भी विश्राम गृह के निर्माण के लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। इससे क्षेत्रवासियों को सुविधाजनक विश्राम और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए आधुनिक भवन उपलब्ध होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के तहत ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण से स्थानीय जनता को बेहतर सुविधाएँ और जिले में पर्यटन तथा प्रशासनिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

More Stories
CG Crime News : बालोद में शर्मनाक वारदात’ कोतवाल गिरफ्तार, चॉकलेट का लालच देकर 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म
Raipur Police Commissionerate 11 June 2026: BNS और विशेष अधिनियमों के तहत 20 मामले दर्ज, जानें नए कानूनी प्रावधान
CG NEWS : छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम के नियमों में बड़ा बदलाव, अब 24 घंटे में मिलेगा पंजीयन प्रमाणपत्र