वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

NEET-UG Re-Exam 2026

NEET-UG Re-Exam 2026

NEET-UG Re-Exam 2026 : अजमेर में NEET अभ्यर्थी को वीडियो कॉल पर दिखाया कथित पेपर, बदले में मांगे ₹30 हजार

नई दिल्ली। NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा आज दोपहर 2 बजे आयोजित होने जा रही है। परीक्षा शुरू होने से कुछ घंटे पहले राजस्थान के अजमेर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने अभ्यर्थियों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। एक अज्ञात व्यक्ति ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र को वीडियो कॉल कर कथित तौर पर प्रश्नपत्र दिखाने का दावा किया और इसके बदले 30 हजार रुपये की मांग की।

NEET-UG Re-Exam 2026
NEET-UG Re-Exam 2026

जानकारी के अनुसार, कॉलर ने छात्र को भरोसा दिलाने की कोशिश की कि उसके पास परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध है और भुगतान करने पर वह पूरी जानकारी साझा कर सकता है। हालांकि छात्र और उसके परिजनों ने सतर्कता दिखाते हुए इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी।

मामले में डीएवी कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और एबीवीपी सदस्य कृष्ण सिंह ठाकुर ने पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को कॉल और बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सौंपी है, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

शिकायत मिलते ही अजमेर पुलिस हरकत में आ गई और मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस मोबाइल नंबर, वीडियो कॉल के स्रोत और भुगतान के लिए इस्तेमाल किए गए QR कोड की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह अभ्यर्थियों को ठगने का प्रयास भी हो सकता है, लेकिन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

सैमसंग लवर्स के लिए बड़ी खबर : ₹77,990 वाला Samsung Galaxy S25 5G हुआ बेहद सस्ता, Amazon पर मिल रही भारी छूट

गौरतलब है कि प्रश्नपत्र लीक विवाद के बाद 3 मई को आयोजित NEET-UG परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने पुनर्परीक्षा कराने का निर्णय लिया। ऐसे में परीक्षा से ठीक पहले सामने आया यह मामला सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा की निष्पक्षता को लेकर नए सवाल खड़े कर रहा है।

पुलिस और प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के फर्जी कॉल, सोशल मीडिया संदेश या पेपर लीक के दावों पर भरोसा न करें और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना अधिकारियों को दें।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay