नई दिल्ली।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा और NDA शासित राज्यों के CM और डिप्टी CM के बैठक के लिए अशोक होटल पहुंच चुके हैं। उनके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद हैं।
मीटिंग में ऑपरेशन सिंदूर, जाति गणना, सुशासन मोदी सरकार के तीसरे टर्म का एक साल पूरा होने पर चर्चा की जाएगी। बैठक में 20 CM और 18 डिप्टी CM शामिल हो रहे हैं।
भाजपा के सुशासन विभाग के प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे ने बताया- बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सेना और पीएम मोदी को बधाई देने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
मोदी 3.0 के एक साल पूरे होने, इंटरनेशनल योगा डे 10 साल पूरे होने और देश में लगी इमरजेंसी के 50 साल पूरे होने जैसे कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार किया जाएगा।

More Stories
दिशा सालियान की मौत पर CBI ने FIR दर्ज की’ पहली 2 जांच में सुसाइड बताया गया’ एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं
पत्नी की हत्या कर सिर फ्रिज में रखने वाले पति का एनकाउंटर’ हिरासत से भागने के दौरान पुलिस ने मारी गोली
BRICS में चीन की अध्यक्षता से पहले बड़ा प्लान, चीनी सामान और AI को लेकर भारत अलर्ट