Naxalite surrender रायपुर | 17 अक्टूबर 2025| बस्तर में आज़ादी के बाद का अब तक का सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण दर्ज किया गया, जिसमें कुल 208 माओवादी, जिनमें 110 महिला नक्सली शामिल थीं, ने हथियार डाल दिए। इस ऐतिहासिक घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाला नाम ताक्कलपल्ली वासुदेव राव उर्फ रूपेश का सामने आया — जिसे माओवादी संगठन में ‘बम निर्माता’ के नाम से जाना जाता था।
Siddaramaiah Said : मूर्ति दंपति को सर्वे को लेकर गलतफहमी:केंद्र को भी मना करेंगे
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पर हमले का मास्टरमाइंड
59 वर्षीय रूपेश, जो कि तेलंगाना के मुगुलु गांव का निवासी है, माओवादियों के शीर्ष रणनीतिकारों में गिना जाता रहा है। वह 2 दिसंबर 2000 को आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू पर हुए जानलेवा हमले की साजिशकर्ता रहा है। इसके अलावा, उस पर 1999 में तत्कालीन गृह मंत्री ए. माधव रेड्डी और युवा आईपीएस अधिकारी उमेश चंद्रा की हत्या में भी शामिल होने का संदेह है।
PM Modi Said : 21वीं सदी भारत की, 140 करोड़ भारतीयों का युग
माओवादी संगठन का केंद्रीय चेहरा बनने से पहले आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ पुलिस सूत्रों के अनुसार, रूपेश को माओवादी संगठन की केंद्रीय समिति में पदोन्नत किया गया था, लेकिन इससे पहले कि वह पद ग्रहण करता, उसने हथियार डालने का फैसला कर लिया। वह अबूझमाड़ क्षेत्र से सक्रिय था, जिसे माओवादी गतिविधियों का गढ़ माना जाता है।

More Stories
CG Crime News : छत्तीसगढ़ में हैवानियत’ घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट, जहर पिलाने की कोशिश और अश्लील वीडियो बनाने की धमकी’ 3 FIR दर्ज
NEET 2026 : 3 मई को देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, जिला प्रशासन का सख्त फरमान—”गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक खोज’ मल्हार की धरा से मिला 2000 साल पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र, 3 किलो वजनी इस धरोहर में छिपा है प्राचीन इतिहास