मुंबई।’ टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क 500 बिलियन डॉलर की संपत्ति का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार बुधवार (1 अक्टूबर) को जब अमेरिकी मार्केट बंद हुआ, तब इलॉन मस्क की नेटवर्थ 500 बिलियन डॉलर (44.33 लाख करोड़ रुपए) पर पहुंच गई थी।
Khadi Village Industries Schemes: सरकारी सहयोग से उभरते स्टार्टअप्स, खादी ग्रामोद्योग से बदली तस्वीर
कल टेस्ला के शेयर में 3.31% की तेजी रही थी, इससे मस्क की नेटवर्थ में ये बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि, अभी मस्क की नेटवर्थ 499.1 बिलियन डॉलर (43.99 लाख करोड़ रुपए ) है। वहीं बीते 10 सालों में मस्क की संपत्ति 34 गुना बढ़ी है।

