Khadi Village Industries Schemes रायपुर | 30 सितम्बर 2025| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार सार्थक प्रयास कर रही है। इसी क्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने दो प्रमुख योजनाओं के माध्यम से राज्य में स्वरोजगार और ग्रामीण उद्योगों को मजबूती देने की पहल की है। ये योजनाएं हैं — प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (CMEGP)।
Social Boycott : सामाजिक फरमान: शादी में DJ पर प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर ₹11,000 जुर्माना
ग्रामीण युवाओं को मिल रहा नया अवसर
इन योजनाओं के जरिए प्रदेश के युवाओं और बेरोजगारों को बैंक ऋण के साथ अनुदान की सुविधा दी जा रही है, जिससे वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। इसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में छोटे-मोटे उद्योगों की स्थापना कर स्थायी रोजगार के अवसर पैदा करना है।
रायपुर में नाबालिग का MDMA ड्रग्स लेते वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (CMEGP)
यह योजना राज्य शासन द्वारा संचालित की जाती है और इसका संचालन ऑफलाइन मोड में किया जाता है। इसका उद्देश्य छोटे-छोटे व्यवसायों को वित्तीय सहायता देकर युवाओं को रोजगार प्रदाता बनाना है, रोजगार पाने वाला नहीं।

