रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बेहद शर्मनाक और निंदनीय घटना सामने आई है, जहां संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों ने कीचड़ पोत दिया। इस कृत्य से न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि पूरे देश में आक्रोश की लहर दौड़ गई है।
घटना की तीव्र निंदा करते हुए कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने कहा, “बाबासाहेब के अपमान का यह कृत्य दलित समाज और संविधान के प्रतीकों पर सीधा हमला है। यह भाजपा शासन में सुरक्षा और समानता की विफलता को दर्शाता है।”
ईएमआई हुई सस्ती: चार प्रमुख बैंकों ने घटाई ब्याज दरें, ग्राहकों को मिलेगा सीधा लाभ
विचारधारा पर उठे सवाल
टीएस सिंहदेव ने इस घटना को एक खतरनाक विचारधारा का परिणाम बताया जो समता, न्याय और समानता के सिद्धांतों को कुचलना चाहती है। उन्होंने कहा कि संविधान ने देश को जो एकता का मार्ग दिखाया है, उस पर ऐसे कृत्य प्रत्यक्ष हमला हैं।
सख्त कार्रवाई की मांग
कांग्रेस ने इस घटना के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

More Stories
CG Education News : स्कूल प्राचार्यों की जिम्मेदारी बढ़ी’ हर दिन 2 पीरियड लेना अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी): अब 2024 तक के रहवासी होंगे पात्र, कटऑफ सीमा बढ़ी
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश के आसार, रायपुर-बस्तर-दुर्ग संभाग में सक्रिय रहेगा मानसून; जानें अपने जिले का मौसम