कोरबा। पुलिस विभाग में एक और जवान की असमय मौत ने पूरे पुलिस परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है। एमटी शाखा में पदस्थ 27 वर्षीय आरक्षक सुरेंद्र लहरे का हार्ट अटैक से निधन हो गया। सुरेंद्र डीएसपी प्रतिभा मरकाम के ड्राइवर के रूप में भी कार्यरत थे।
भारत में आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण:82 मिनट तक नजर आएगा ब्लड मून
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सुरेंद्र को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। परिजन और सहयोगी उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुरेंद्र की शादी को कुछ ही साल हुए थे और उनके पीछे 8 माह का बच्चा है। बालको सेक्टर-3 निवासी सुरेंद्र अपने मिलनसार और मददगार स्वभाव के लिए पहचाने जाते थे।
उनकी असामयिक मृत्यु से विभाग में गहरा दुख व्याप्त है। वरिष्ठ अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

More Stories
CG NEWS : डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात’ 23 से 28 मार्च तक चलेगी ‘नवरात्रि स्पेशल’ मेमू ट्रेन, 63 स्टेशनों पर होगा ठहराव
Chhattisgarh News : धूं-धूं कर जली कार व्यस्त ओवरब्रिज पर मची अफरा-तफरी, चालक की सूझबूझ ने बचाई जान
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में पेपर लीक और नकल पर ‘डेथ वारंट’ विधानसभा में ऐतिहासिक बिल पास, 10 साल की जेल और 1 करोड़ का जुर्माना