रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कांग्रेस की ‘वोट अधिकार यात्रा’ के बाद से सियासी पारा गरमा गया है। खरसिया से कांग्रेस विधायक उमेश पटेल पर भाजपा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने दावा किया है कि विधायक ने यात्रा के दौरान भारत के नक्शे से छेड़छाड़ की है, जिससे राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान हुआ है।
दूध के दाम घटे, देवभोग ने सभी डेयरी आइटम किए सस्ते
भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस की इस यात्रा में जिस पोस्टर और बैनर का इस्तेमाल किया गया, उसमें भारत का अधूरा नक्शा दिखाया गया था, जिससे देश की अखंडता पर सवाल खड़े होते हैं। यह मामला तब और गंभीर हो गया, जब विधायक पर अशोक चक्र के अपमान का भी आरोप लगाया गया।
दूसरी ओर, इन आरोपों को लेकर कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है। खरसिया के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय थाने में एक आवेदन दिया है, जिसमें विधायक उमेश पटेल की छवि खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। कांग्रेस का कहना है कि यह भाजपा की एक सुनियोजित साजिश है, जिसका उद्देश्य आगामी चुनावों से पहले विधायक की लोकप्रियता को नुकसान पहुंचाना है। कांग्रेस ने सभी आरोपों को बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया है।
पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन प्राप्त कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस पूरे विवाद ने रायगढ़ की राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है, और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और भी गरमा सकता है।

More Stories
CG Politics : BJP के दो जिलाध्यक्षों की कथित ऑडियो बातचीत वायरल, नाश्ता-चाय के खर्च पर हुई तीखी बहस, कांग्रेस ने कहा- ‘समोसे पर संग्राम’
CG Sand Royalty Scam : छत्तीसगढ़ में 6 करोड़ के रेत रॉयल्टी घोटाले की जांच फाइल गायब, 10 साल पुराने मामले में फिर उठे सवाल
CG School Exam Time Table 2026 : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, कक्षा 1वीं से 12वीं तक जानें तिमाही और अर्द्धवार्षिक परीक्षा की पूरी डेट