Categories

January 26, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Mayor Meenal Choubey

Mayor Meenal Choubey

Mayor Meenal Choubey : हर गली में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने जल बोर्ड का गठन महापौर मीनल चौबे के नेतृत्व में नगर निगम की जनहितकारी अभिनव पहल

Mayor Meenal Choubey : रायपुर। राजधानी शहर रायपुर में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ और सुचारू बनाने की दिशा में नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा एक महत्वपूर्ण और जनहितकारी पहल की गई है। शहर की प्रथम नागरिक महापौर मीनल चौबे के नेतृत्व एवं नगर निगम जल कार्य विभाग के अध्यक्ष संतोष सीमा साहू के मार्गदर्शन में नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड और गली में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जल बोर्ड का गठन किया गया है।

Mayor Meenal Choubey
Mayor Meenal Choubey

इस नवगठित जल बोर्ड के माध्यम से पेयजल से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। जल आपूर्ति में आ रही बाधाओं, पाइपलाइन लीकेज, कम दबाव की समस्या, टैंकर आपूर्ति तथा नियमित जल वितरण की निगरानी अब जल बोर्ड द्वारा की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है।

Mayor Meenal Choubey
Mayor Meenal Choubey

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि शहरवासियों को पेयजल के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जल बोर्ड के गठन से जल प्रबंधन और अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनेगा तथा नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण संभव हो सकेगा।

Mayor Meenal Choubey
Mayor Meenal Choubey

जल कार्य विभाग के अध्यक्ष संतोष सीमा साहू ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में जल बोर्ड के प्रतिनिधि नियुक्त किए जाएंगे, जो स्थानीय स्तर पर जल आपूर्ति की स्थिति पर नजर रखेंगे और समस्याओं की जानकारी सीधे विभाग तक पहुंचाएंगे। इससे निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज होगी और समाधान भी शीघ्र किया जा सकेगा।

Mayor Meenal Choubey
Mayor Meenal Choubey

नगर निगम की इस पहल का शहरवासियों ने स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे रायपुर में पेयजल संकट की समस्या काफी हद तक दूर होगी। यह कदम राजधानी रायपुर को एक सुव्यवस्थित और सुविधाजनक शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

About The Author