Mauni Amavasya 2026 नई दिल्ली। हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है। इस वर्ष मौनी अमावस्या 18 जनवरी 2026 को मनाई जा रही है। मान्यता है कि इस पावन तिथि पर गंगा जल अमृतमय हो जाता है और इस दिन किया गया गंगा स्नान अक्षय पुण्य प्रदान करता है। साथ ही, राशि के अनुसार दान करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि, ग्रह दोषों से मुक्ति और जीवन में सकारात्मक फल प्राप्त होते हैं।
CG Breaking News : धान खरीदी केंद्र से 17 करोड़ का 53 हजार क्विंटल धान गायब, प्रभारी निलंबित
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या पर मौन व्रत, स्नान-दान और जप-तप का विशेष महत्व है। श्रद्धालु इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर दान-पुण्य करते हैं। आइए जानते हैं राशि के अनुसार दान—
मेष राशि – लाल मसूर की दाल, गुड़, लाल चंदन, लाल फूल, सिंदूर और लाल वस्त्र का दान करें।
वृषभ राशि – सफेद तिल, मिश्री, चावल और सफेद वस्त्र का दान उत्तम माना गया है।
मिथुन राशि – मूंगफली, हरे वस्त्र और मूंग दाल का दान लाभकारी रहेगा।
कर्क राशि – दूध, दही, चावल, सफेद वस्त्र, चीनी और बताशा दान करें।
सिंह राशि – गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र, लाल फूल, लाल चंदन, शहद, केसर, शुद्ध घी और कुमकुम का दान करें।
कन्या राशि – धार्मिक पुस्तकें, हरी सब्जियां और कांसे के बर्तन दान करें। साथ ही गायों को हरा चारा खिलाना शुभ है।
तुला राशि – शक्कर, चावल, दूध, मोती और चीनी का दान करें।
वृश्चिक राशि – मूंगफली, तिल, गुड़, साबुत अनाज और फल गरीब व जरूरतमंदों को दान करें।
धनु राशि – बेसन, चने की दाल और मकई का दान सुख-समृद्धि बढ़ाता है।
मकर राशि – देसी घी, काले तिल और जूते-चप्पल का दान लाभकारी रहेगा।
कुंभ राशि – काले तिल, चमड़े के जूते-चप्पल और काले कंबल का दान करें।
मीन राशि – पीले वस्त्र, चने की दाल और बेसन के लड्डू का दान विशेष फलदायी माना गया है।

More Stories
Common myths associated with Rudraksha: 4 प्रचलित मिथक और उनके पीछे की वास्तविकता
देवशयनी एकादशी 2026: 25 जुलाई को रखें व्रत, जानें चातुर्मास शुरू होने का महत्व
Aghor Hanuman : बजरंगबली के इस दुर्लभ स्वरूप के दर्शन क्यों माने जाते हैं दुर्लभ? जानिए गुप्त पूजा का रहस्य