Masjid Colony , दिल्ली/नोएडा।दिल्ली की सीमा से सटे इलाके में यूपी सरकार की एक बड़ी कार्रवाई ने सैकड़ों परिवारों की जिंदगी को झकझोर कर रख दिया है। ओखला के आली गांव स्थित मस्जिद कॉलोनी में यूपी के सिंचाई विभाग ने करीब 300 मकानों को सील कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
Masjid Colony : 15 दिसंबर से सील मकानों में ताले, महिलाएं और बच्चे सड़क पर रहने को मजबूर
Masjid Colony
बिना नोटिस सील किए गए मकान: पीड़ितों का आरोप
इलाके में रहने वाली 32 वर्षीय शबाना का कहना है कि उनका मकान 15 दिसंबर से सील है। शबाना ओखला में रहती हैं और उनका घर भी उन्हीं 300 मकानों में शामिल है, जिन पर ताला जड़ दिया गया है। उनका आरोप है कि प्रशासन ने कोई पूर्व सूचना या नोटिस दिए बिना यह कार्रवाई की।
शबाना भावुक होते हुए कहती हैं, “एक महीना होने को आ गया है, हम घर से बाहर पड़े हैं। आधार कार्ड है, वोटर आईडी है, बिजली-पानी का कनेक्शन है, फिर भी हमारा घर सील कर दिया गया। प्रधानमंत्री कहते हैं बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ… लेकिन हम सड़क पर हैं, बेटियों को कहां से पढ़ाएंगे?”
Masjid Colony
सामान बाहर फेंकने के आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान कई घरों का सामान बाहर फेंक दिया गया। ठंड के इस मौसम में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग खुले में रहने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं और उनके पास पहचान से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं।
यूपी सिंचाई विभाग का दावा
यूपी सिंचाई विभाग का कहना है कि मस्जिद कॉलोनी के ये मकान सरकारी जमीन और नाले की भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए हैं। विभाग के अनुसार यह कार्रवाई अतिक्रमण हटाने के तहत की गई है और पहले भी कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी। हालांकि, स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्हें लिखित नोटिस नहीं मिला, न ही पुनर्वास या वैकल्पिक व्यवस्था की कोई जानकारी दी गई।
More Stories
Maneka Guruswami : ममता का मास्टरस्ट्रोक’ मेनका गुरुस्वामी बन सकती हैं देश की पहली LGBTQ+ सांसद; TMC ने राज्यसभा के लिए बाबुल सुप्रियो और कोएल मल्लिक को भी उतारा
March 2026 new rules : 1 मार्च से बदल जाएंगे कई नियम: LPG, UPI, रेलवे टिकट से बैंक बैलेंस तक… जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर
Open War on Pak-Afghan Border : भीषण जंग में 300 से ज्यादा मौतें, 500 घायल; ट्रंप बोले- “पाकिस्तान बहुत अच्छा कर रहा है”