जम्मू कश्मीर।’ के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने जिन टूरिस्टों की हत्या की, उनमें हरियाणा के करनाल के रहने वाले नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी थे। लेफ्टिनेंट विनय नरवाल हनीमून मनाने पहलगाम गए थे। शादी के सातवें दिन ही आतंकियों ने पत्नी हिमांशी के सामने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। विनय नरवाल हनीमून मनाने के लिए यूरोप जा रहे थे। मगर, ऐन मौके पर वीजा नहीं मिला। इलेक बाद जम्मू कश्मीर के पहलगाम जाने का प्लान बनाया और वहां उनकी आतंकी हमलें में हत्या कर दी गई। वह 3 साल पहले ही नेवी में भर्ती हुए थे।
नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के दादा हवा सिंह ने बताया- पहले विनय-हिमांशी हनीमून मनाने के लिए यूरोप जा रहे थे। मगर, ऐन मौके पर वीजा नहीं मिला और जम्मू कश्मीर जाना पड़ा। लेफ्टिनेंट विनय 8 दिन बाद 1 मई को बर्थडे भी मनाने वाले थे। शादी के बाद पहले बर्थडे को लेकर परिवार ने ग्रैंड पार्टी प्लान की थी। इसके बाद 3 मई को उन्हें पत्नी के साथ कोच्चि ड्यूटी पर लौटना था। विनय नरवाल मूल रूप से करनाल के भुसली गांव के रहने वाले हैं। मगर, 15 साल से उनका परिवार सेक्टर-7 में रह रहा है। उनकी स्कूलिंग करनाल के संत कबीर स्कूल में हुई। जिसके बाद दिल्ली से उन्होंने बीटेक की। विनय पढ़ाई में तेज थे।
तलाक के बाद भी नहीं टूटा रिश्ता… पूर्व पति ने कर दी महिला की हत्या, थाने जाकर किया सरेंडर
विनय की ड्यूटी केरल के कोच्चि में थी। पिता राजेश कुमार कस्टम विभाग में सुपरिंटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं। उनकी ड्यूटी पानीपत में है। दादा हवा सिंह 2004 में हरियाणा पुलिस से रिटायर हुए। मां आशा देवी और दादी बीरू देवी गृहिणी हैं। विनय की छोटी बहन सृष्टि दिल्ली में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। लोकल पुलिस ने आतंकिय़ों के हमले में मारे गए लोगों की मौत की सूची जारी की है।
https://youtube.com/shorts/3szB8gKrSI0?feature=share
आतंकी हमले में सबसे ज्यादा जान गंवाने वाले लोगों में महाराष्ट्र से हैं। महाराष्ट्र के 6 पर्यटकों की मौत हुई है। वहीं गुजरात-कर्नाटक के 3-3 लोगों को मौत हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया की भी गोली मारकर हत्या कर दी। एनआईए की टीम पहलगाम पहुंच गई है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी अभी जम्मू कश्मीर में ही हैं। उनकी वापसी के बाद दिल्ली में सीसीएस बैठक होगी। इसमें प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे। रक्षा मंत्रालय की एक हाई-लेवल मीटिंग चल रही है। इस मीटिंग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान और एनएसए अजीत डोवाल हिस्सा ले रहे हैं।

More Stories
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी): अब 2024 तक के रहवासी होंगे पात्र, कटऑफ सीमा बढ़ी
Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में पोर्न वीडियो मिलने का दावा, जेल से जब्त हुआ था फोन
BRICS 2026 : पुतिन-चिनफिंग का हाथ पकड़ा, मुस्कुराए PM मोदी’ मंच से दुनिया को दिया मजबूत संदेश