Manendragarh factory fire : मनेन्द्रगढ़। शहर के चैनपुर इलाके में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री में रखी प्लास्टिक सामग्री और एक वाहन भी आग की लपटों में जलकर खाक हो गए।
दमकल की तीन गाड़ियों ने संभाली मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद कई घंटों की कोशिश से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के कार्य में एसईसीएल कर्मियों, पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों ने भी सराहनीय सहयोग दिया।
लाखों का सामान जलकर खाक
फिलहाल प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फैक्ट्री में रखी तैयार सामग्री, मशीनें और वाहन आग की लपटों में पूरी तरह से नष्ट हो गए।
आग लगने के कारणों की जांच जारी
पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। हालांकि अभी तक आग लगने के सही कारणों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। जांच जारी है।

More Stories
माओवादियों के प्रेशर IED में विस्फोट’ बीजापुर में दो नाबालिग घायल, पर्यटक दल का सदस्य भी चपेट में आया
CG NEWS : बाइक की टंकी पर लड़की को बैठाकर बनाई रील, सोशल मीडिया पर हीरो बनने की कोशिश पड़ी भारी’ पुलिस ने सिखाया सबक
छत्तीसगढ़ VSK App विवाद पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, बोले- तकनीकी खामियां होंगी तो तुरंत होगा सुधार