महासमुंद, 28 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दर्दनाक और शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक दलित व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना बागबाहरा विकासखंड के ग्राम पतेरापाली की बताई जा रही है।
Amrish Puri Mogambo Look : सिर्फ 7 दिन में तैयार हुआ था मोगैंबो का आइकॉनिक कॉस्टयूम
मृतक की पहचान 50 वर्षीय कौशल सहिस, निवासी ग्राम मोहबा के रूप में हुई है। उसका शव रविवार सुबह गांव से करीब 500 मीटर दूर मुक्तिधाम के पास संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस को सूचना मिलने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि शनिवार रात गांव में किसी चोरी की घटना को लेकर हंगामा हुआ था। ग्रामीणों को शक था कि चोरी में कौशल सहिस का हाथ है। इसी शक के आधार पर कुछ लोगों ने उसे पकड़कर बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल कौशल की मौके पर ही मौत हो गई।

More Stories
CG News : वन रक्षक की ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई, जबरन डांस कराने का वीडियो वायरल
CG NEWS : लोकतंत्र के मंदिर में पूर्व नक्सली’ 120 आत्मसमर्पितों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही; सदन ने मेज थपथपाकर किया स्वागत
CG Budget Session 2026 : सदन में संग्राम रामविचार नेताम और ओपी चौधरी से जवाब मांगेगा विपक्ष, हंगामे के आसार