सिहावा/धमतरी:
वक्त की धूल जब यादों के पन्नों से हटी, तो बचपन एक बार फिर खिलखिला उठा। सिहावा के ऐतिहासिक स्कूल परिसर में आयोजित ‘एलुमिनी मीट’ (संगी मिलन) में 1972 के प्रथम बैच से लेकर 2025 तक के सैकड़ों छात्र-छात्राओं का संगम हुआ। दशकों बाद अपने ‘दूसरे घर’ लौटे इन पूर्व छात्रों के लिए यह सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि भावनाओं का रेला था।
1998 बैच का ‘सिल्वर जुबली’ जलवा और 1 लाख का दान
इस भव्य आयोजन में वर्ष 1998 का बैच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। अपनी विदाई के 28 वर्ष पूरे होने पर ‘रजत महोत्सव’ मना रहे इस बैच ने पिंक ड्रेस कोड में धमाकेदार एंट्री की। ‘ओम शांति ओम’ के गीतों से लेकर ‘थ्री इडियट्स’ की ‘ऑल इज वेल’ थीम तक, इस बैच ने मंच पर समां बांध दिया।
केवल उत्साह ही नहीं, बल्कि संस्था के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मुकेश देवांगन, राजेश वराडे और विजय देवांगन सहित पूरे बैच ने शाला विकास समिति को 1 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की, जो इस आयोजन का सबसे बड़ा व्यक्तिगत योगदान रहा।
भावुक पल: गुरुजनों का सम्मान और पुरानी यादें
स्कूल की पुरानी बेंचों पर बैठकर जब इन ‘पुराने बच्चों’ ने अपने संघर्ष और राजनीति से लेकर पेशेवर जीवन तक के किस्से साझा किए, तो मानो वक्त ठहर गया।
महिला सशक्तिकरण की दिखी झलक
1998 बैच की मोनिशा गुप्ता ने अपनी टीम के साथ सुमधुर संगीत की प्रस्तुति दी। इस दौरान सुनीता देवांगन और रेखा साहू जैसी छात्राओं ने अपनी आत्मनिर्भरता की कहानी साझा की, जो अब शासकीय योजनाओं के माध्यम से अपना व्यवसाय संचालित कर समाज के लिए मिसाल बन रही हैं।
कलेक्टर की पहल: विकास की मिलेगी दोगुनी रफ्तार
धमतरी कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा (IAS) के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम को जिले के 15 स्कूलों में सबसे भव्य और अनुशासित माना गया। गौरतलब है कि कलेक्टर ने पूर्व में घोषणा की है कि पूर्व छात्रों द्वारा शाला विकास समिति को दी गई राशि के बराबर की दोगुनी राशि शासन द्वारा प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी।
इनकी रही सक्रिय सहभागिता
आयोजन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष शैलेंद्र धेनु सेवक, रामा राव बघेल और सनी चोपड़ा का विशेष योगदान रहा। 1998 बैच से देवी सिंह नेगी और शेष शांडिल्य, मोनिशा, मंजू, चंचल, संगीता, चंपी, भुवनेश्वरी, दिव्या, बेबी, मैगी, मुकेश दुबे, लाला, रामकुमार, भोजराज, उषा, तामेश्वरी, हितेंद्री, योगिता, कमलेश, अमित, आरिफ, बिरजू, शेर शांडिल्य, सुनील, मनोज सहित सैकड़ों साथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

More Stories
Forest Guard Recruitment : छत्तीसगढ़ में वनरक्षक भर्ती का बड़ा अपडेट, 1484 पदों पर जल्द होगी परीक्षा
CG Liquor Scam : 182 करोड़ के घोटाले में EOW का बड़ा प्रहार, केडिया डिस्टलरी का VP एन उदय राव गिरफ्तार
CM Vishnudev Say’ से लेकर अधिकारियों तक…सरकार ने जारी की 211 पेज की ई-टेलीफोन डायरेक्टरी