नवी मुंबई, 27 जुलाई 2025 — नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में गूगल मैप की गलती के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात करीब 1 बजे एक ऑडी कार खाड़ी में जा गिरी। कार चला रही महिला मैप के निर्देशों का पालन करते हुए पुल की बजाय नीचे का रास्ता पकड़ बैठी, जिससे कार सीधे ध्रुवतारा जेट्टी से खाड़ी में जा समाई।
‘सैयारा’ के मोह में ना खोएं होश : इस जिले की पुलिस की चेतावनी- अगर कोई ‘love you’ कहने के बाद…
महिला उल्वे की ओर जा रही थी और रास्ता नहीं जानती थी। गूगल मैप ने उसे पुल के ऊपर के बजाय नीचे का मार्ग सुझाया। मैप पर भरोसा करते हुए जैसे ही वह नीचे की ओर बढ़ी, कार अनियंत्रित होकर खाड़ी में गिर गई।
घटना के वक्त समुद्री सुरक्षा पुलिस की टीम गश्त पर थी। उन्होंने कार को पानी में गिरते देखा और तत्काल रेस्क्यू बोट और गश्ती टीम को सक्रिय कर महिला को बहते हुए पानी से सुरक्षित बाहर निकाला।
पुलिस की सतर्कता और त्वरित रेस्क्यू से टली बड़ी अनहोनी। फिलहाल महिला सुरक्षित है।
इस घटना ने एक बार फिर डिजिटल नेविगेशन पर आंख मूंदकर भरोसा करने के खतरों को उजागर कर दिया है। प्रशासन ने अपील की है कि अनजान रास्तों पर मैप के साथ-साथ भौतिक संकेतों पर भी ध्यान देना चाहिए।

More Stories
Indian shooter Jaspal Rana Passes Away : भारतीय निशानेबाजी जगत को बड़ा झटका’ दिग्गज शूटर और कोच जसपाल राणा का निधन
BREAKING NEWS : दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग’ तीन की मौत, छह झुलसे; छत के रास्ते किया गया रेस्क्यू
Diesel’ बिक्री पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला’ एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा नहीं मिलेगा ईंधन