बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता गहरे शोक में हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने पिता और पूर्व विंग कमांडर एल.के. दत्ता (L.K. Dutta) को खो दिया। पिता के निधन के बाद लारा दत्ता ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा कर अपने दुख और पिता के प्रति सम्मान को व्यक्त किया है।
लारा दत्ता ने पोस्ट में लिखा –
“आपने मुझे जो कुछ सिखाया, जो संस्कार दिए, वो मेरी ज़िंदगी की सबसे बड़ी पूंजी हैं। पापा, आप हमेशा मेरे हीरो रहेंगे। आपकी कमी हमेशा खलेगी।”
इस पोस्ट के साथ लारा ने अपने पिता की एक पुरानी तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह सैन्य वर्दी में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर और पोस्ट को देखकर उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने संवेदना जताई है।

More Stories
Madhu Malhotra : बॉलीवुड में शोक ‘सत्ते पे सत्ता’ और ‘हीरो’ फेम अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
90 के दशक में बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का साया, Farah Khan ने सुनाया डरावना किस्सा
Monalisa : कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने रचाई लव मैरिज’ परिवार के खिलाफ जाकर केरल के मंदिर में फरमान संग लिए सात फेरे