रायपुर।’ छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ में आयोजित होने वाले चैत्र नवरात्रि मेले (19 मार्च से 27 मार्च 2026) के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने व्यापक इंतजाम किए हैं। रेलवे प्रशासन ने भक्तों की सुविधा के लिए डोंगरगढ़ स्टेशन पर 10 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के अस्थायी ठहराव (Temporary Stoppage) के साथ-साथ पैसेंजर ट्रेनों के विस्तार की घोषणा की है।
इन एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा अस्थायी ठहराव
19 मार्च से 27 मार्च तक निम्नलिखित महत्वपूर्ण ट्रेनें डोंगरगढ़ स्टेशन पर 2 मिनट के लिए रुकेंगी:
| ट्रेन नंबर | ट्रेन का नाम |
| 20843/20844 | बिलासपुर–भगत की कोठी–बिलासपुर एक्सप्रेस |
| 20845/20846 | बिलासपुर–बीकानेर–बिलासपुर एक्सप्रेस |
| 12851/12852 | बिलासपुर–चेन्नई–बिलासपुर एक्सप्रेस |
| 12849/12850 | बिलासपुर–पुणे–बिलासपुर एक्सप्रेस |
| 12771/12772 | रायपुर–सिकंदराबाद–रायपुर एक्सप्रेस |
लोकल यात्रियों के लिए मेमू स्पेशल और ट्रेनों का विस्तार
मेले के दौरान स्थानीय और नजदीकी जिलों के श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है:
-
नई स्पेशल ट्रेन: डोंगरगढ़ और दुर्ग के बीच मेमू पैसेंजर स्पेशल (06885/06886) चलाई जाएगी।
-
रूट विस्तार: गोंदिया–दुर्ग मेमू को अब रायपुर तक और रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू को गोंदिया तक विस्तार दिया गया है। इससे रायपुर और राजनांदगांव के भक्तों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

More Stories
Chhattisgarh Politics Update 2026 : काले झंडे दिखाने की तैयारी , उपमुख्यमंत्री के काफिले को रोकने की रणनीति बना रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ा
CG News : मानवता और सूझबूझ की जीत , आधुनिक बर्न यूनिट न होने पर भी डॉक्टरों ने नहीं हारी हिम्मत, बचाई मासूम की जान
CG Breaking News : दो महिलाएं हिरासत में , पुलिस ने मांस तस्करी के संदेह में दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़कर शुरू की पूछताछ