कोरबा। जिले के करतला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत जरवे की शासकीय प्राथमिक शाला में हेड मास्टर का लापरवाह और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार सामने आया। शुक्रवार सुबह हेड मास्टर चंद्रपाल पैकरा शराब के नशे में धुत होकर कार्यालय में मेज पर सोते पाए गए। इतना नशा था कि कई बार आवाज देने के बावजूद वह नहीं जागे।
भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत से वैश्विक समीकरण बदलने की संभावना
घटना का खुलासा तब हुआ जब कक्षा में शिक्षक देव प्रसाद बर्मन पढ़ा रहे थे और हेड मास्टर कार्यालय में सो रहे थे। जागने पर हेड मास्टर न तो जिला कलेक्टर का नाम बता पाए, न ही मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री का। हेड मास्टर की इस लापरवाही का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपनी टेबल पर सोते हुए नजर आए।
इस स्कूल में कुल 46 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं और बच्चों का भविष्य इस तरह के लापरवाह शिक्षकों के कारण संकट में है। शिक्षक और हेड मास्टर के इस रवैये पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाने की संभावना जताई है।

More Stories
CG NEWS : डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात’ 23 से 28 मार्च तक चलेगी ‘नवरात्रि स्पेशल’ मेमू ट्रेन, 63 स्टेशनों पर होगा ठहराव
Chhattisgarh News : धूं-धूं कर जली कार व्यस्त ओवरब्रिज पर मची अफरा-तफरी, चालक की सूझबूझ ने बचाई जान
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में पेपर लीक और नकल पर ‘डेथ वारंट’ विधानसभा में ऐतिहासिक बिल पास, 10 साल की जेल और 1 करोड़ का जुर्माना