अप्रैल में भारत का अमेरिका को निर्यात 27.3 प्रतिशत बढ़कर 8.42 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 63.76 प्रतिशत बढ़कर 5.24 अरब डॉलर पहुंच गया। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, घरेलू निर्यातकों ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के जवाबी शुल्क से बचने के लिए अप्रैल की शुरुआत में तेजी से ऑर्डर पूरे किए थे। बाद में यह शुल्क नौ जुलाई तक के लिए निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि निर्यात और आयात दोनों बढ़ रहे हैं और भारत अमेरिका के साथ व्यापार को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। व्यापार समझौते से यह रिश्ता और भी गहरा होगा।
चीन को भी अप्रैल में भारत का निर्यात बढ़कर 1.41 अरब डॉलर रहा, जबकि चीन से आयात भी बढ़कर 9.91 अरब डॉलर हो गया। रूस से आयात अप्रैल में 17.7 प्रतिशत बढ़कर 6.23 अरब डॉलर हो गया, जो मुख्यतः कच्चे तेल के कारण है।
अप्रैल में भारत के शीर्ष पांच निर्यात गंतव्य अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया, तंजानिया और केन्या थे, जबकि प्रमुख आयात स्रोतों में यूएई, चीन, अमेरिका, रूस और आयरलैंड शामिल थे।
भारत अमेरिका के स्टील और एल्युमिनियम उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ के जवाब में कुछ अमेरिकी उत्पादों पर जवाबी टैरिफ लगाने की योजना बना रहा है। इसके तहत भारत ने WTO को सूचित किया है कि वह सेब, बादाम, नाशपाती, एंटी-फ्रीजिंग प्रेपरेशन, बोरिक एसिड, लोहे और स्टील समेत 29 अमेरिकी उत्पादों पर जवाबी टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखेगा।
ADVERTISEMENT
Classified ads available in Chhattisgarh of goods for sale from cars, furniture, electronics to jobs and services listings. Buy, Sell or Rent something today!
छत्तीसगढ़ में कारों, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर नौकरियों और सेवाओं की लिस्टिंग तक की बिक्री के लिए वर्गीकृत विज्ञापन उपलब्ध हैं। आज ही कुछ खरीदें, बेचें या किराए पर लें!
ADVERTISEMENT
हाईसिक्यूरिटी वाहन पंजीयन नम्बर प्लेट सम्बन्धी जानकारी
HSRP NUMBER PLATE INFORMATION
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें
👇👇
🔗 HSRP दस्तावेज़ की जानकारी के लिए
🔗 आपके निवास के निकटतम Fitment Center की जानकारी के लिए
🔗 ऑनलाइन आवेदन कहाँ से करें यह जानने के लिए
🔗 आपके अन्य दस्तावेज की DUPLICATE COPY प्राप्त करने के लिए

More Stories
रायपुर: सोलर पैनल लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
Small Savings Scheme : PPF से लेकर सुकन्या समृद्धि तक राहत, सरकार ने लगातार 9वीं बार ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव
सोना-चांदी में बड़ी गिरावट’ चांदी ₹10,318 और सोना ₹2,315 सस्ता, खरीदारों के लिए अच्छा मौका