iPhone निर्माता Apple ने भारत सरकार को भरोसा दिलाया है कि देश में उसके निवेश और मैन्युफैक्चरिंग योजनाओं में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। यह आश्वासन ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में Apple के बढ़ते मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस पर सवाल उठाए हैं। CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी सूत्रों ने बताया है कि Apple भारत को एक प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है।
ट्रंप ने जताई थी नाराजगी
दोहा में एक बिजनेस इवेंट के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने Apple के सीईओ टिम कुक से भारत में मैन्युफैक्चरिंग को लेकर बात की थी। ट्रंप ने कहा, “कल मेरी टिम कुक से थोड़ी तीखी बातचीत हुई। मैंने उनसे कहा कि मैं तुम्हारे साथ अच्छा व्यवहार करता हूं, लेकिन अब सुन रहा हूं कि तुम भारत में बड़े पैमाने पर मैन्युफैक्चरिंग कर रहे हो। मैंने साफ कहा कि मैं नहीं चाहता कि Apple भारत में प्रोडक्शन बढ़ाए। उन्हें अमेरिका में ही निर्माण करना चाहिए।”
भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री आश्वस्त
ट्रंप की इन टिप्पणियों के बावजूद भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में किसी तरह की चिंता नहीं देखी जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ELCINA) के महासचिव राजू गोयल ने कहा, “यह केवल एक राजनीतिक बयान हो सकता है। इससे थोड़ी सुस्ती जरूर आ सकती है, लेकिन हमें नहीं लगता कि इसका बड़ा असर होगा। उम्मीद है कि ट्रंप अपने रुख में बदलाव करेंगे।”
भारत में तेज़ी से बढ़ रहा iPhone उत्पादन
Apple के लिए भारत अब एक रणनीतिक मैन्युफैक्चरिंग केंद्र बन चुका है। वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कंपनी ने भारत में लगभग 22 अरब डॉलर मूल्य के iPhone बनाए, जो पिछले साल की तुलना में 60% अधिक है। वर्तमान में दुनिया के हर पांच में से एक iPhone भारत में बन रहा है, जिससे देश की ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग में हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है।
ADVERTISEMENT
Classified ads available in Chhattisgarh of goods for sale from cars, furniture, electronics to jobs and services listings. Buy, Sell or Rent something today!
छत्तीसगढ़ में कारों, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर नौकरियों और सेवाओं की लिस्टिंग तक की बिक्री के लिए वर्गीकृत विज्ञापन उपलब्ध हैं। आज ही कुछ खरीदें, बेचें या किराए पर लें!
ADVERTISEMENT
हाईसिक्यूरिटी वाहन पंजीयन नम्बर प्लेट सम्बन्धी जानकारी
HSRP NUMBER PLATE INFORMATION
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें
👇👇
🔗 HSRP दस्तावेज़ की जानकारी के लिए
🔗 आपके निवास के निकटतम Fitment Center की जानकारी के लिए
🔗 ऑनलाइन आवेदन कहाँ से करें यह जानने के लिए
🔗 आपके अन्य दस्तावेज की DUPLICATE COPY प्राप्त करने के लिए

More Stories
India-NZ Free Trade : ऐतिहासिक समझौता’ भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर मुहर, 20 अरब डॉलर के निवेश और 5000 वर्किंग वीजा का मार्ग प्रशस्त
Gold Price Today 2026 : सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट , रिकॉर्ड हाई से फिसला सोना, प्रति 10 ग्राम 41,000 रुपये तक की बड़ी गिरावट से निवेशक हैरान
RAIPUR Commissionerate Bulletin 9 April 2026 तेलीबांधा थाने में हत्या के प्रयास सहित सर्वाधिक 3 प्रकार के अपराध दर्ज